चोरी किये लाखों रुपये के आभूषण के साथ चोर धराया। मैनाटाड़ पुलिस ने चोरी किये गये लाखों रुपया के आभूषण के साथ एक चोर को पकड़ा है।मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे सूचना मिला कि थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक लड़का सोना चांदी का गहना बेचने के फिराक में है। लोग उसे अपने पास पकड़ कर रखे हैं।