खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर खरगोन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की असमय मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया ।