धमतरी: श्रमिक की बेटी ने एसपी के सामने गाया पुलिस सेवा गीत, मिला सम्मान
नवागांव कंडेल निवासी श्रमिक गीतकार रविशंकर पटेल अपनी पुत्री हर्षलता पटेल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। हर्षलता ने एसपी सूरज सिंह परिहार के समक्ष पुलिस की जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और कानून-व्यवस्था में भूमिका पर पिता द्वारा रचित गीत को मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। गीत में पुलिस की सकारात्मक छवि का प्रेरणादायी वर्णन सुन सभी भावविभोर हो गए।