दीपावली की रात दीपका में शरारती तत्वों ने खड़ी कार को लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप
Dipka, Korba | Oct 21, 2025 दीपावली की खुशियों के बीच दीपका क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकांश लोग दीपावली की पूजा और पटाखों में व्यस्त थे। आग लगते ही वाहन पूरी तरह से धधक उठा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की,