बरेली: पोखनी में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
देवरनिया थाना क्षेत्र के पोखनी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है।थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।हालांकि जहरीला पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।