शामली जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों के हाथ में बेल्ट, लाठी—डंडे व धारदार हथियार नजर आ रहा है। वायरल वीडियो कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया का बताया जा रहा है। जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज है।