झांसी: प्रेम विवाह करने वाले नव दंपति को जान से मारने की धमकी, कटेरा थाना के दंपति ने एसएसपी से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2025 कटेरा थाना क्षेत्र के नव दंपति ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने प्रेम विवाह किया है। जो घर वालो व रिश्तेदारों को मंजूर नहीं है। जिसको लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, और उनके साथ मारपीट भी की जा रही है। पीड़ित दंपति ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।