झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने रक्सा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह द्वारा थाना रक्सा के प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार को थाना रक्सा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, CCTNS, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, थाना परिसर, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया।