श्रीनगर: गढबनैली उच्च विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
गढ़बनैली उच्च विद्यालय के समीप सोमवार को दस बजे कसबा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक एवं बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र कसबा लाया गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की मौत हो गया