गोपालगंज: बेलवा गांव के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के कुचायकोट थाना के बेलवा गांव के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई।