लोहरदगा: लोहरदगा में घने कोहरे का कहर, ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर बढ़ा दुर्घटना का खतरा, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
लोहरदगा जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही घने कोहरे ने आम जनजीवन और यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार सुबह 7 बजे लोहरदगा शहर के अधिकांश इलाके घने कोहरे में लिपटे नजर आए। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं रहा और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रही।