विकास खंड नवाबगंज के बसंतपुर कलिका स्थित पंचायत भवन बीजे गांव में एकल विद्यालय की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ होली खेलकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बैठक में मंगलीनाथ के संच प्रमुख बुद्धिसागर, मु अतिथि समाजसेवी मनीष पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजापुर जितेंद्र कुमार आर्य और सुमि रेल सहित एकल विद्यालय के सैकड़ों लोग रहे