मंझनपुर: सिराथू के सीमावर्ती गांव में गेहूं क्रय केंद्र खोलने को लेकर किसानों ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय का किया घेराव
कौशांबी के मंझनपुर के विकास भवन में स्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी का घेराव शनिवार को सिराथू क्षेत्र के किसानों ने करते हुए एक ज्ञापन दिया है।सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांव में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर किसानों ने यह ज्ञापन अधिकारी को दिया है।किसानों ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र करीब ना होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।