नागौद: नागौद के जवाहर चौक में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण गुजर ने खड़े किए सवाल।
Nagod, Satna | Jul 2, 2026 नागौद। नगर के प्रमुख बाजार स्थित जवाहर चौक में हुई बारिश के बाद जलभराव और गंदगी की समस्या से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं बाजार क्षेत्र में भी असुविधा का माहौल व्याप्त हो गया हैं जिस व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।