लोहरदगा: राजेन्द्र भवन में शिव प्रसाद साहू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए
राजेंद्र भवन कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने शिव प्रसाद साहू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि शिव प्रसाद साहू बिहार झारखंड के लोकप्रिय नेता थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित किया। वे दो बार रांची के सांसद चुने गए।