किशनगढ़ बास: पेहल गांव में सुरेंद्र ने 40 साल में लगाए 1 लाख 10 हजार पौधे, कई बंजर पहाड़ियों को फिर से हरा-भरा किया
Kishangarhbas, Alwar | Jun 4, 2026
खैरथल जिले के पेहल गांव के सुरेंद्र सेन उर्फ बंटी पिछले 40 साल से पौधारोपण कर रहे हैं।सुरेंद्र सेन ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि वह राजस्थान हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अब तक 1,10000 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके इस काम से अब खैरथल तिजारा में लोग सुरेंद्र को ट्री मेन के नाम से जानते हैं। घीसाराम महाराज से यह प्रेरणा मिली।