लखीमपुर: रामापुर एआरटीओ तिराहे के पास सड़क किनारे बैठे तीन बेजुबान आवारा पशुओं को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा,तीनों की हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले में आवारा पशुओं की सड़क पर वाहनों की चपेट में आ जाने से मौत हो जाती है तो कई आवारा पशु गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर एआरटीओ तिराहे के पासवर्ड किनारे बैठे तीन आवारा पशुओं को अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया है। सड़क हादसे में तीनों आवारा पशुओं की मौत हो गई है।