लखीमपुर: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक की हुई निर्मम हत्या को लेकर,चिकित्सकों जिला अस्पताल में किया धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीते दिनों महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना से लखीमपुर खीरी जिला समेत पूरे देश में आक्रोश है। आज लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल परिसर में रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने धरना प्रदर्शन किया है। चिकित्सकों ने दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।