देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका ने देहरादून में चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून की जिलाधिकारी डा सोनिका ने जनपद में संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होने सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग, सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटीपार्क तक संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।