खरगोन स्थित देवी अहिल्या शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में रविवार को नौ एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के तत्वावधान में एनसीसी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह सात बजे जेडी बॉयज और जेडब्ल्यू कैडेट्स विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए, जहां भव्य मार्च पास्ट कर एनसीसी ध्वज को सलामी दी गई। यह जानकारी रविवार सुबह 8 बजे की है