इस्माइलपुर: शादी में हथियार लहराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
शादी समारोह में अवैध हथियार का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने लतरा निवासी बासुकी कुमार को गिरफ्तार किया है। शनिवार को वैभव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।