चतरा: करमा स्थित बुद्ध पोखर पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया
Chatra, Chatra | May 1, 2026 चतरा विधानसभा क्षेत्र के कान्हाचट्टी के करमा स्थित बुद्ध पोखर पर बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बुद्ध जयंती का आयोजन शुक्रवार के पांच बजे किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल यादव व संचालन सीताराम यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने कैंडल जलाकर किया। तत्पश्चात महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।