थाना क्षेत्र के कुरसाहा समेत विभिन्न स्थानों से पुलिस ने 7 कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी रविवार की सुबह करीब 10.02 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें सोनू कुमार, मो. नूरुल अली, जुनैद अली, इसहाक अली अभय कुमार, राजबली राय एवं रंजीत राय के नाम शामिल हैं। सभी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।