पुनासा: बांगरदा-जामकोटा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से युवक की मौत
सड़क पर पैदल जा रहे रोहित पिता कल्याण सिंह राठौड़ (28) निवासी जामकोटा को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार व्यक्ति सुरेश पिता चापूसिंह (35) एवं अजय पिता उमेन भुसारे (18) निवासी जामकोटा भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 के आरक्षक फजल मंसूरी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।