खरगोन जिले में शनिवार को लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार भगवानपुरा में 70 मिमी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा गोगावां 46 मिमी, बड़वाह 24 मिमी, महेश्वर 21 मिमी, भीकनगांव 21 मिमी, खरगोन 16 मिमी, सेगांव 15 मिमी, झिरन्या 15 मिमी, सनावद 15 मिमी और कसरावद 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में कुल 258 मिमी वर्षा दर्ज हुई।