जबलपुर: पिस्टल लेकर ब्यूटी पार्लर में घुसा युवक, महिला पार्टनर की हत्या कर खुद को भी मारी गोली
जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भंडारी अस्पताल के पास राजुल डुप्लेक्स स्थित ब्यूटी पार्लर में दीपेश राठौर ने अपनी बिजनेस पार्टनर शक्ति कोहली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर पिस्टल लगाकर फायर कर लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।