रजनीश सिंह निवासी झूंसी जनपद प्रयागराज अपने परिवार के साथ माघ मेले में जा रहे थे। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर वाद-विवाद, मारपीट तथा टीका-टिप्पणी की गई। जिसके संबंध में थाना दारागंज पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।