सोमवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में मुरादाबाद निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा