हरनौत: हरनौत प्रखंड कार्यालय में राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन
प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आवाहन पर नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 12 बजे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बता दें कि यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध जैसे जनसरोकार के मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ राय जी के द्वारा किया