मध्यप्रदेश के बड़वाह पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी चल रहे नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत सोमवार SDOP श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व मे पुलिस द्वारा शाम चार बजे तक शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास एवं नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट व बाजार मे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।