धमतरी: बनबगौद के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनबगौद निवासी नरेंद्र सिंह राजपूत मंगलवार की रात गांव में आयोजित बैठक में गया था। वहीं बैठक के बाद वापस अपने बाइक से घर रहा था। तभी बरबांधा मोड के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।