गोपालगंज: नवादा गांव में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा
गोपालगंज: थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।