आरा: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अंबेडकर कॉलोनी में भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई उनकी जयंती
Arrah, Bhojpur | Apr 14, 2024 भीम राव अंबेडकर के जयंती पर सपना सिनेमा के समीप मौजूद अंबेडकर कालोनी में बने प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने माल्यार्पण किया। मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आरके सिंह ने कहा कि क्या तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री बनने वाले है जो एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे और पांच सौ में सिलेंडर देंगे। उनको बोलने में कुछ जाता है क्या। राजद एक भी सीट नही जीतेगी।