आरा: खुद की शादी का कार्ड बांट लौट रहे युवक को चंदा के समीप ट्रक ने कुचला, युवक की हुई मौत व उसका चचेरा भाई जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 14, 2024 खुद के शादी का कार्ड बांट वापस आ रहे युवक को ट्रक ने कुचला। घटनास्थल पर युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में चेचरा भाई मुकेश जख्मी हुआ है। बताया गया कि सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगवा गांव के स्व विजन्दन राय के पुत्र राजेश कुमार अपने ननिहाल से शादी का कार्ड दे कर लौट रहे थे तब ही हादसा हुआ। मृतक की 19 अप्रैल को शादी होने वाली थी।