आरा: केशोपुर गंगा घाट पर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई तीन किशोरी डूबी, 2 को बचाया गया व एक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 14, 2024 बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गंगा घाट पर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई तीन किशोरी नहाने के दौरान गंगा में डूबने लगी। दो किशोरियों को बचाया गया लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। मृत किशोरी पिरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव निवासी रजिंदर राम की पुत्री शारदा कुमारी थी। सदर अस्पताल में पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपी।