लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील क्षेत्र के सिसैया-ईसानगर मार्ग पर ओवरहाइट ट्रकों का संचालन लगातार जारी है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक राहगीर ने ऐसे ही कई ओवरहाइट ट्रकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में ट्रक तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।