झाडोल: गुणवंत सिंह पडिहार को करणी सेना का झाड़ोल विधानसभा प्रभारी बनाया गया
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की झाड़ोल विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में किया गया। गुणवंत सिंह पडिहार को झाड़ोल विधानसभा प्रभारी, जीवन सिंह चौहान को तहसील प्रभारी, सुरेंद्र सिंह झाला को उपाध्यक्ष और सतवीर सिंह राणावत को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।