दलौदा: दलोदा में आंधी-बारिश से बदला मौसम, मंडी में किसानों की उपज भीगी
दलोदा क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के साथ रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। अचानक हुई बारिश से कृषि उपज मंडी में किसानों की उपज भीग गई। किसान अपनी फसल बचाते नजर आए, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ,वहीं मंदसौर शहर में बारिश नहीं हुई, लेकिन तेज हवाओं से मौसम में ठंडक घुल गई,