बुंडू: बुंडू में सड़क हादसे में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक
Bundu, Ranchi | Apr 9, 2026 आज क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब राहे कदमडीह निवासी JLKM के वरिष्ठ नेता कनक महतो के पुत्र सुमित महतो की बुंडू में सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में गहरा दुख फैल गया। मौके पर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।