बेंगाबाद: डीटीओ ने झगरी स्थित सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का निरीक्षण किया
जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी और सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा अप्पू कौशिक के द्वारा सोमवार को 3 बजे झगरी स्थित सिद्धों कान्हो-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया।इस दौरान यहां आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों की स्थिति का अवलोकन किया गया।