उज्जैन शहर: अब महाकाल मंदिर में भस्म आरती की तत्काल बुकिंग भी होगी
महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती की परमिशन को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पहले मिलनेवाली निःशुल्क ऑफलाइन परमिशन को बंद कर अब उसेभी ऑनलाइन कर दिया गया है। साथ ही तीन माह पहले होनेवाली भस्मारती की बुकिंग का समय बदलकर उसे एक माहकर दिया है। महाकालेश्वर मंदिर समिति ने भस्मारती परमिशन के नियमोंको लेकर दो बड़े बदलाव किए हैं।