ललितपुर शहर के पुराने सदर काटे के पास प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान में सड़क किनारे रखे हुए खोखे को हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। परंतु उक्त भूमि पर एक रसूखदार व्यक्ति ने रात और रात निर्माण कार्य कर लिया था। उक्त मामले में घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से नवनिर्मित अतिक्रमण को फिर से ढहा दिया है।