तरबगंज: वजीरगंज के चंदापुर में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला, पति समेत 5 नामजद
वजीरगंज थानाक्षेत्र के चंदापुर में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत 5 ससुरालियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता रामसवारे निवासी महादेव थाना परसरामपुर जिला बस्ती के अनुसार अपनी पुत्री राजरानी की शादी 2 वर्ष पूर्व दिनेश यादव से की थी।