रायबरेली: चंदईपुर चौराहा के पास सुनसान जगह पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका जताई जा रही, पुलिस जांच में जुटी
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,चंदईपुर चौराहा के पास,सोमवार को 25 वर्षीय युवक का शव सुनसान जगह पर पाया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के पारिवारिजनों ने,पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है।पुलिस ने बताया है।कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।