मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 21 नवंबर दोपहर को गुना पहुंचे। राघौगढ़ में मेट्रो रिसॉर्ट पर विधायक जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत कर मुलाकात की। वही नेशनल हाईवे 46 पर म्याना में बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जीतू पटवारी का स्वागत कर मुलाकात की। जीतू पटवारी भोपाल से श्योपुरा जा रहे थे।