अकलतरा क्षेत्र के NH 49 ओवर ब्रिज पर नरियरा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कौशिक को स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर में गम्भीर चोट आई है। टक्कर के बाद स्कार्पियो लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। घायल मण्डल अध्यक्ष को चाम्पा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती गया था, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.।