सिमडेगा:- जिले में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में रविवार पूर्वाह्न 9:30 बजे संत जेवियर कॉलेज,में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना व क्रिब आशीर्वाद से हुई। प्राचार्य फादर डा. रोशन बा एस.जे. ने प्रेम, शांति व सेवा का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व कैरल गीत प्रस्तुत किए गए।