भोगांव: बेवर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, श्रीराम राज्याभिषेक उत्सव के साथ हुआ समापन
बेवर स्थित मां ज्वाला देवी शक्तिपीठ विदुर आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक उत्सव मनाया गया, जिससे पूरा वातावरण 'जय श्री राम' और 'भए प्रगट कृपाला' के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर कथा व्यास प्रशांतानंद जी महाराज ने प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र का वर्णन किया।