उनियारा उपखंड के संविदा निविदा कर्मियों ने उनियारा उपखण्ड अधिकारी पूजा मीणा को ज्ञापन सौपा है। गुरुवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार चिकित्सा मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में 1965 के नियम को यथावत रखते हुए नर्सिंग पैरामेडिकल की भर्ती मेरिट प्लस बोनस 10,20,30 के अनुसार करने सहित अन्य मांग की गई है।