गिरिडीह: बरमसिया में श्री राम कथा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य अनुष्ठान का आयोजन
शहर के बरमसिया में श्री राम कथा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य बुधवार रात भव्य अनुष्ठान रात करीब साढ़े 11 बजे तक चला।इस दौरान श्री राम विवाह बारात निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।